मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के कोन गढ़वा गांव में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, घर का सामान जलकर हुआ राख
राजगढ़ थाना क्षेत्र के कोन गढ़वा निवासी प्रिंस सिंह उर्फ मोनू सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 9:00 बजे दीपावली के त्योहार पर घर में पूजन का कार्य चल रहा था इस दौरान घर के दो मंजिला मकान के ऊपर के रूम में परिवार ने देखा कि धुआं निकल रहा है जैसे ही परिवार के लोग वहां पहुंचे देखा कि कमरे में आग लगा हुआ है आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक सब कुछ जल चुका था