मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र के पटेहरा जंगल में बाइक और साइकिल सवार के बीच टक्कर, तीन लोग घायल, इलाज पटेहरा पीएचसी में जारी
बताते चले कि गुरुवार की शाम 6:00 बजे यह घटना पटेहरा जंगल में हुआ जिसमें बाइक सवार बबलू मोर्य व जगदीश मौर्य निवासी कलवारी थाना मड़िहान दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर मिर्जापुर से बेदोली की तरफ जा रहे थे पटेहरा जंगल में साइकिल सवार कमलेश कोल निवासी पटेहरा संत नगर आपस में टकराकर घायल हो गए एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को पटेहरा पीएचसी में लाया गया इलाज जारी है