मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी पुलिया के पास बाइक पर सवार दो लोग अनियंत्रित होकर गिरे, एक की मौत और दूसरा रेफर
शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे ग्राम रायभवनपुर थाना नेवडीया जनपद जौनपुर निवासी मोहन उम्र लगभग 29 वर्ष जो कि अपने साथी कमलेश ग्राम शेखपुर थाना नेवडीया जनपद जौनपुर उम्र लगभग 42 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से राजगढ़ अपने दोस्त ओमप्रकाश से मिलने आ रहे थे। इस दौरान सेमरी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गिरने से मोहन की मृत्यु हो गई व कमलेश को बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया।