नैनीताल: बिजली और इंटरनेट की तारें भी होंगी भूमिगत
नैनीताल के तल्लीताल बाजार में अब तारों का जंजाल नजर नहीं आएगा। विभाग की ओर से जल्द बिजली समेत अन्य इंटरनेट की लाइनों को भी अंडरग्राउंड कर दिया जाएगा। डीएम के निर्देश पर टीम ने निरीक्षण कर मौका मुआयना किया।जानकारी के मुताबिक बुधवार करीब 4 बजे ऊर्जा निगम के ईई एसके सहगल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर पाइप चोक नजर आए।