नैनीताल: बलियानाला से बोरिंग के लिए जल संस्थान को ₹50 लाख मिले, जीजीआईसी में होगा बोरिंग कार्य
सिंचाई विभाग ने बलियानाला प्रोजेक्ट के तहत जल संस्थान को जीजीआईसी में बोरिंग कार्य के लिए पचास लाख रुपये की पहली किश्त दे दी है। इससे विभाग की ओर से जीजीआईसी में बोरिंग का कार्य किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बुधवार करीब 5:00 बजे जल संस्थान के ईई रमेश गर्ब्याल ने बताया कि शीघ्र ही बोरिंग के कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया