शाजापुर: मकर संक्रांति पर हायर सेकेंडरी ग्राउंड में पतंग महोत्सव, MLA सहित लोगों ने दिखाया दमखम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए मकर संक्रांति के मौके पर शाजापुर के हायर सेकेंडरी ग्राउंड पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें विधायक अरुण भीमावत सहित प्रशासनिक अधिकारी और शहर के आम और खास लोग शामिल हुए और सभी ने मिलकर पतंगबाजी के साथ ही परंपरागत गुल्ली डंडा खेल भी खेला।