शाजापुर: मकर संक्रांति पर उत्कृष्ट विद्यालय में विधायक ने बच्चों और शिक्षकों के साथ गुल्ली डंडा खेला, बचपन के दिन आए याद
मकर संक्रांति पर विधायक अरुण भीमावद शाजापुर के उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचे और इस मौके पर विद्यालय में मौजूद स्कूली बच्चों और शिक्षकों के साथ उन्होंने पारंपरिक भारतीय खेल गुल्ली डंडा खेला। विधायक अरुण भीमावद को अपने बीच देख शिक्षक और बच्चे भी बहुत खुश हुए।वही विधायक अरुण भीमावद को अपने बचपन के दिन याद आ गए उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं भी दी।