गंगरार: चित्तौड़गढ़ में अवैध हथियार गैंग का खुलासा, पिस्टल खरीददार सहित चार लोग गिरफ्तार
गंगरार थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, मुखबिर सूचना पर भीलवाड़ा-चित्तौड़ हाईवे स्थित राइट चॉइस होटल के पास दबिश देकर पिस्टल खरीददार बबलू सिकलीगर और सप्लायर दीपू जीतेन्द्र माली निखिल भोई को पकड़ा है