उज्जैन: 'शिवतत्व श्रावण कला उत्सव' में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, हंसराज रघुवंशी और किशन भगत के भजनों पर झूमे श्रद्धालु 🔱🎶
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति और मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित 'शिवतत्व श्रावण कला उत्सव' में शिव भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। शक्तिपथ (त्रिवेणी संग्रहालय के सामने) पर आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी, किशन भगत और मालवा के लोक गायक सुंदरलाल मालवीय ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया। 'मेरा भोला है भंडारी' और 'ॐ नमः शिवाय' जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कृति विभाग की उप संचालक डॉ. पूजा शुक्ला, उप प्रशासक एस.एन. सोनी और सिम्मी यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया, जिसके बाद सभी कलाकारों का महाकाल वस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। श्रावण-भादौ मास में देशभर से