लातेहार: लातेहार स्टेशन रोड पर डालडा फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार बजाज पल्सर बाइक दुर्घटनाग्रस्त
तेज गति से आ रही बजाज पल्सर बाइक लातेहार स्टेशन रोड स्थित डालडा फैक्ट्री के समीप तीखे मोड पर हुई दुर्घटनाग्रस्त, घटना सोमवार की रात 8:00 बजे की है ।हुई घटना में बाइक चालक अमलेश कुमार उम्र 20 वर्ष पिता विश्वनाथ उरांव ग्राम परसाही को मामूली चोटे आई , वहीं बाइक पर बैठा एक अन्य युवक संदीप उरांव उम्र 20 पिता मंगल उरांव ग्राम परसही गंभीर रूप से घायल हुआ है।