डुमरांव: डुमरांव में पीडीएस दुकानदारों के सहयोग से आयुष्मान कार्ड बनवाने को लगाया गया कैंप, सरकार के सचिव ने किया था पत्राचार
Dumraon, Buxar | Mar 3, 2024 डुमरांव प्रखंड में विभिन्न पीडीएस दुकानदारों के सहयोग से आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर दूसरे दिन रविवार को भी कैंप लगाया गया। कैंप में विभाग की तरफ से आयुष्मान कार्ड बनाने वाले आयुष्मान मित्रों ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया। इसको लेकर सरकार के सचिव डॉ एन श्रवण कुमार ने सभी जिलों के डीएम को पत्रांक 14/2019/1152 के माध्यम से पत्राचार किया था।