डुमरांव: डुमरांव विधायक ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत कार्यपालक सहायकों के वेतन में बढ़ोतरी का किया मांग
Dumraon, Buxar | Mar 2, 2024 डुमरांव विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने कार्यपालक सहायकों को कम वेतन मिलने का मुद्दा विधानसभा सत्र के शून्यकाल में उठाया है। विधायक ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत कार्यपालक सहायकों को मात्र 14065 रुपए वेतन मिलता है। जबकि दूसरे विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों को 26000 रुपए से ज्यादा वेतन मिल रहा है।