डुमरांव: डुमरांव थाने में पुलिस ने प्रेस वार्ता कर अनुमंडल के 6 चोरी कांडो का किया सफल उद्भेदन, 6 गिरफ्तार, SDPO ने दी जानकारी
Dumraon, Buxar | Mar 2, 2024 डुमरांव पुलिस ने डुमरांव थाने में अनुमंडल के 6 चोरी कांडो का सफल उद्भेदन करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसके बाद इन्हे न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा। इनमें डुमरांव की सबसे मुख्य घटना डुमरांव की बड़ी काली मंदिर से घंटा चोरी की भी घटना शामिल है।