सहसवान: बदायूँ के एसीएमओ ने दहगवां सीएचसी पर पल्स पोलियो बैठक की समीक्षा की
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां (सीएचसी) पर एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने पल्स पोलियो अभियान की सायंकालीन समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कोल्ड चेन का भी निरीक्षण किया। यह बैठक बुधवार को आयोजित की गई थी। एसीएमओ ने सुपरवाइजरों की बैठक में स्पष्ट किया कि पल्स पोलियो अभियान एक राष्ट्रीय अभियान है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।