घाटमपुर: साढ़ में पत्नी की दवा लेने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक की ससुराल में संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक पंकज (29) सोमवार दोपहर 3 बजे को अपनी पत्नी की दवा लेकर ससुराल गया था। पंकज की मां राजेश्वरी का आरोप है कि उनके बेटे की पिटाई कर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।