घाटमपुर: घाटमपुर में अंबेडकर जयंती पर निकाली गई भव्य रैली, विधायक ने बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
घाटमपुर में विभिन्न जगहों पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।सोमवार दोपहर 2:00 बजे ग्रामीणों और घाटमपुर विधायक सरोज कुलीन ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। उसके बाद एक भव्य रैली निकाली गई।