बरहट: बरहट प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया बकरीद का त्यौहार
Barhat, Jamui | Jun 7, 2025 जिले समेत बरहट प्रखंड में शनिवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदाकार एक दूसरे को बधाई दिए। बधाई देने का दौर सुबह से लेकर रात 8 बजे तक देखा गया। वहीं प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।