बरहट: बाबा ढाबा के पास कंटेनर और एसयूवी कार की टक्कर में चार युवक घायल, पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त
Barhat, Jamui | Jun 4, 2025 मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित बाबा ढाबा के पास बुधवार को 8 बजे के लगभग एसयूवी कार और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कार में सवार 4 युवक घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे कंटेनर चालक को कार सवार ने स्थानीय लोगों के मदद से पकड़ लिया। और इसकी सूचना मलयपुर पुलिस को दी गई।