बरहट: जमुई रेलवे स्टेशन पर पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन के दो कोच के बीच अचानक लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़
Barhat, Jamui | Jun 3, 2025 जमुई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को 2 बजे के लगभग ट्रेन संख्या 13208 पटना-जसीडीह मेमू के दो कोच के बीच के कनेक्शन तार में अचानक धुंआ निकलने लगा। इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन रेल कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर काबू पा लिया। जिससे किसी भी यात्रियों को कोई क्षति नहीं हुआ।