बरहट: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लस टू कृत्यानंद उत्क्रमित उच्च विद्यालय मलयपुर एवं मॉडल थाना मलयपुर में किया गया पौधारोपण
Barhat, Jamui | Jun 5, 2025 विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को समग्र सेवा के द्वारा +2 कृत्यानंद उत्क्रमित उच्च विद्यालय मलयपुर एवं मॉडल थाना मलयपुर के साथ साथ कई अन्य जगहों पर 101 फूल फल आदि का पौधे लगाए गए। साथ ही साथ समुदाय के बीच बच्चों, शिक्षकों एवं समुदाय के द्वारा फलदार बीज रोपण किया गया। उक्त जानकारी 10:30 बजे दी गई।