सवाई माधोपुर पुलिस लाइन परेड मैदान में पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता एवं मुख्यालय के समस्त स्थानों के थानाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को होली बड़े ही धूमधाम से मनाई। इस दौरान होली के गानों पर पुलिसकर्मी नाचते हुए दिखाई दिए। वहीं सभी पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी।