पुलिसकर्मियों ने सवाई माधोपुर के थाने चौकियों में होली मंगलवार को सवाई माधोपुर जिले के थाने चौकियों में पुलिसकर्मियों की ओर से होली का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सवाई माधोपुर के पुलिसकर्मी मस्ती में नाचते गाते हुए दिखाई दिए। होली और धुलंडी के बाद हमेशा की तरह आज भी पुलिसकर्मियो ने होली मनाई।इस दौरान वह राजस्थानी गीतों पर झूमते दिखे।