सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल नगर कॉलोनी में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने यहां वारदात को अंजाम देकर पांच हजार रुपए की नगदी और सोने चांदी के आभूषण चुरा लिये। घटना को लेकर मुकुट बिहारी शर्मा पुत्र भगवानदास शर्मा निवासी 16,पटेल नगर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।