उदयपुर में प्रॉपर्टी विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से हमला; हालत गंभीर
उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में विनोद खटीक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने हितेश रावत, निखिल रावत, हिमांशु रावत, लक्ष्मी रावत, दो नाबालिगों समेत अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई। सूचना पर अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और फायरिंग के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
#Udaipur #PropertyDispute #KnifeAttack #CrimeNews #BreakingNews
Dungarpur, Dungarpur | Jul 10, 2026