सार्वजनिक मार्गों पर अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज, कई जगह कार्रवाई
सलूम्बर में हाईवे और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद के निर्देश पर प्रशासन ने कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सड़क, नालियों और हाईवे किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए। नवनिर्मित जिला अस्पताल के पास अवैध केबिन और बाउंड्रीवाल हटाई गई, जबकि एसएच-53 पर 30 साल पुरानी अवैध बाउंड्रीवाल भी ध्वस्त की गई। दूदर बाईपास मार्ग पर नालियों से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी बहाल की गई। वहीं हाड़ीरानी कॉलेज और गणेशघाटी मार्ग पर सड़क की चौड़ाई बहाल करते हुए अवरोध हटाए गए। प्रशासन ने केबिन संचालकों को नोटिस जारी कर भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है और साफ किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#Salumber #EncroachmentDrive #BulldozerAction #Highway #RoadSafety