बाढ़: नौकरी के नाम पर ₹1 करोड़ से ज़्यादा की ठगी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
Barh, Patna | Apr 9, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र में एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में नालंदा जिला से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने गुरुवार को लगभग 4 बजे बताया कि आरोपी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम की ठगी करता था। इस मामले की पुलिस द्वारा गहराई से जांच की जा रही है।