बहराइच: पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विकास भवन में सीडीओ को सौंपा ज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के पूर्व लेखाकार पर स्थानांतरण के बावजूद जिले में रहने समेत अन्य आरोप लगाते हुए सफाई कर्मियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोपाल शरण सिंह और महामंत्री मंगल प्रसाद की अगुवाई में जिले भर के कर्मचारी विकास भवन में एकत्रित हुए। विज्ञापन सीडीओ को सौपा हैं।