बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे भाकियू के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, गन्ना भुगतान कराने की मांग
जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी ने जमकर प्रदर्शन किया। वही दो सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौपा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गन्ना भुगतान कराने सहित दो सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौपा गया है। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारी गण मौजूद रहे।