बहराइच: ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित ज़िला बार एसोसिएशन सभागार मे अधिवक्ता रमाभि श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर गुरुवार सुबह 11 बजे एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।