बहराइच: डीएम ने जन शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर एडीओ पंचायत व पंचायत सचिव के खिलाफ की अनुशासनात्मक कार्रवाई
जिलाधिकारी की जनसुनवाई मे प्राप्त शिकायत की जांच तथा पर्यवेक्षणिये दायित्वों के निर्वहन मे शिथिलता व रस्म अदायगी का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कल संज्ञान लेते हुए एडीओ पंचायत व पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। डीआईओ द्वारा गुरुवार शाम करीब 6 जानकारी देते हुए बताया गया है कि जन शिकायतों के निस्तारण मे शिथिलता बरतने पर डीएम द्वारा कार्यवाही की गई है।