बहराइच: कटहा इलाके में करंट लगने से महिला की मौत, नल पर उतरे करंट से हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहा इलाके में नल में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। यह हादसा गुरुवार का बताया जा रहा है। जब महिला जानवरों के लिए पानी लेने के लिए गई थी। तभी करंट लग गया। वहीं महिला की मौत हो गई है।