चांदवा: बारी के सियानी टोला निवासी तेलंगाना के सरवर नगर से लापता, परिजनों ने चंदवा थाने में मदद मांगी
प्रखंड के बारी सियानी टोला निवासी बिलेंद्र उरांव पिता जयपाल उरांव 28 वर्ष पिछले करीब 45 दिनों से तेलंगाना के सरवर नगर से लापता है।उसकी कोई खोज खबर नहीं मिल रही है।परिजन काफी परेशान है।परिजनो ने बुधवार की शाम करीब चार बजे थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है।