चांदवा: चैती छठ का चार दिवसीय महापर्व हुआ शुरू, बुधवार को होगा खरना
चार दीनी सूर्य उपासना का महा पर्व चैती छठ प्रखंड भर में नहाए खाए के साथ मंगलवार की दोपहर से प्रारंभ हो गया।व्रतियों ने मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे छठ घाट नदी तालाब में स्नान आदि कर पूजा अर्चना की।और प्रसाद के रूप में कद्दू भात और चना का दाल ग्रहण किया।