चांदवा: टोरी रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर जाम में फंसी कार को दूसरी कार ने टक्कर मारी, पुलिस ने मामला शांत कराया
बरका काना बरवाडीह रेल खंड अंतर्गत टोरी जंक्शन पूर्वी केबिन के समीप रेलवे समपार फाटक उतरी छोर पर सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे फाटक पर फंसे एक कार को दूसरे कार ने अपने चपेट में ले लिया।इसके बाद दोनों वाहनों में सवार लोग के बीच नोक झोंक एवं हाथा बाही की स्थिति उत्पन्न हो गई।मौके पर पुलिस पहुंच मामला शांत कराया।