चांदवा: झामुमो प्रखंड कमिटी ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को पथ विश्रामागार में सम्मानित किया
प्रखंड के पथ विश्रामगार मे बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे झामुमो के पांचवीं बार नव चयनित जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम चंदवा प्रखंड कमिटी द्वारा आयोजित किया गया था।पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।