मनकापुर: गौरा चौकी स्थित यशोदा देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में बीते दिन हुए जच्चा-बच्चा मौत मामले में, अस्पताल संचालक व डॉक्टर गए जेल
Mankapur, Gonda | Apr 28, 2024 गौरा चौकी स्थित यशोदा देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा मौत मामले में अस्पताल संचालक राजेश पांडेय व आपरेशन करने के आरोपी डॉ केदारनाथ पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बस्ती जिले के निवासी हैं। मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।,