मनकापुर: झिलाही मोतीगंज रेल मार्ग के किनारे मिला 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, हाथ पर लिखा है RAJU.. K
Mankapur, Gonda | Apr 27, 2024 शनिवार को झिलाही मोतीगंज रेल मार्ग के किनारे 30 वर्षीय युवक का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद रेलकर्मी ने स्टेशन मास्टर को अवगत कराया। रेलवे के सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर PM के लिये भेज दिया है। कोतवाल संतोष मिश्रा ने बताया कि शव का पहचान करवाने का अथक प्रयास किया गया, लेकिन उसका शिनाख्त नहीं हो सका है।