मानपुर: बसकुटा गांव के डीके राइस मिल मे अचानक धधकी आग,किसानों के पसीने की कमाई बनी राख,शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा
Manpur, Umaria | Jul 9, 2026 बसकुटा गांव में मौजूद डीके राइस मिल मे अचानक भीषण आग लग गई।हैरानी की बात यह है कि यह हादसा बरसात के मौसम में हुआ,जहां आमतौर पर आग लगने की घटनाएं कम होती हैं।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और राइस मिल में भंडारित कई क्विंटल धान को अपनी चपेट में ले लिया।हालांकि कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।