बेगूसराय: वर्ल्ड कैंसर डे पर माउंट लिट्रा स्कूल में कार्यक्रम आयोजित, लोगों को किया जागरूक
माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में बुधवार की दोपहर 03:00 बजे वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा.