सादाबाद: जलेसर रोड पर पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी
विनोबा नगर चौराहे से रोड के दोनों साइड दुकानदारों के द्वारा अस्थाई अतिक्रमण कर रखा है जिसके कारण यहाँ हर वक्त जाम की स्थिति उत्पन्न रहती है। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए रविवार रात सादाबाद पुलिस जलेसर रोड पर पहुंच गई और दुकानदारों को तत्काल सामान हटाने की चेतावनी दी इससे दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई और वह अपने-अपने सामान समेटते नजर आए हैं।