पीरटांड: कुम्हलालो में मॉडल स्कूल का पिऊन बेहोशी की हालत में मिला, इलाज के लिए धनबाद ले जाते समय हुई मौत
पीरटांड़ कुम्हलालो में शनिवार देर रात बेहोशी की हालत में मॉडल स्कूल के पिऊन संतोष कुमार राणा मिला। इलाज के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में रविवार सुबह करीब 4 बजे ईसकी मौत हो गई।बताया गया कि रात में बेहोशी की हालत में इसे नवजीवन नर्सिंग होम लाया गया। जहां भर्ती करने से इनकार किया गया और फिर इसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।