चंदिया: नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं में प्रवेश का मौका, ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर तक
उमरिया जिले के विद्यार्थियों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश का मौका है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालय उमरिया की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी अनलाइन आवेदन करें।