कैरो: कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे गांव में डोभा में डूबने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में छाया मातम
कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे गांव निवासी भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष एवं पूर्व प्रखंड सांसद प्रतिनिधि लखन उरांव के भतीजे दिलीप उरांव के 6 वर्षीय पुत्र आरबी उरांव की रविवार को डोभा में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। रविवार दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों द्वारा गांव के समीप स्थित बक्सी डोभा से बच्चे का शव बरामद किए जाने के बाद