सूरजपुर: राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने का निर्देश दिया कलेक्टर रेना जमील ने
संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर एग्रीस्टैक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, बकेट क्लेम एवं लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी पात्र किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति बढ़ाने और प्रतिदिन निगरानी करने को।