पीरो: चरपोखरी में पंचायत समिति की आयोजित बैठक का मुखिया संघ ने किया बहिष्कार
Piro, Bhojpur | May 21, 2025 चरपोखरी में पंचायत समिति की बैठक बुधवार की दोपहर 12:00 बजे के करीब आयोजित की गई। उसे दौरान आयोजित बैठक का मुखिया संघ के द्वारा बहिष्कार कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सियाडीह पंचायत के मुखिया लाल मुक्ति पासवान के द्वारा बताया गया कि कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा किसी एक आदमी को लाभ देने के लिए एकाएक पंचायत समिति की बैठक आयोजित कर दी गई।