ग्यारसपुर: संभागायुक्त-आईजी ने तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा और रथ मार्ग पर दिए सख्त निर्देश
15 से 17 जुलाई तक आयोजित होने वाले मानौरा मेले की तैयारियों का गुरुवार दोपहर 3 बजे भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा और आईजी रुचि वर्धन मिश्र ने संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने रथ मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात और विद्युत वायरिंग का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। संभागायुक्त ने रथ मार्ग को पूरी तरह बाधामुक्त रखने का आदेश दिया ।