रोहतक: रोहतक से चित्तौड़गढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू, रोजाना 8:30 बजे चलेगी बस
Rohtak, Rohtak | Nov 11, 2026 प्रदेश सरकार ने रोहतक से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के बीच नई बस सेवा शुरू की है। बस रोजाना सुबह 8:30 बजे रोहतक बस स्टैंड से चलेगी और रेवाड़ी, जयपुर होकर जाएगी। इस सेवा की शुरुआत रोहतक उपायुक्त सतबीर सिंह, मेयर रामअवतार वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका और रोडवेज जीएम नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से की।