गोंडा: अपने पति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाली पत्नी को पुलिस ने मनकापुर बस स्टॉप के पास से किया गया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Feb 7, 2024 न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी डॉ देवी दयाल ने बीते शनिवार को सुसाइड कर लिया था, और अपना वीडियो बनाकर और पत्नी, साली व साले को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। जिसमे पुलिस ने वादी श्याम नाथ की तहरीर पर नगर कोतवाली में पत्नी, साली व साले के विरुद्ध केस दर्ज किया। जिसमे बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी पत्नी प्रिया यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।