खलीलाबाद: कसैला-बनकटवा मार्ग निर्माण की मांग को लेकर नगरवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र के औद्योगिक नगर वार्ड के सभासद मुन्ना तिवारी ने दर्जनों नगरवासियों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचकर कसैला-बनकटवा मार्ग निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि यह सड़क बच्चों के स्कूल आने-जाने का मुख्य रास्ता है। बरसात में जलभराव से लोगों को भारी दिक्कत होती है। कई बार स्वीकृति मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।