हरिद्वार: ज्वालापुर स्थित अपार्टमेंट में सांप घुसने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
ज्वालापुर स्थित अपार्टमेंट में गुरुवार शाम 6 बजे सांप के घुसने से हड़कंप मच गया। अचानक अपार्टमेंट में घुसे सांप को देखकर लोग बाहर निकल आए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग ने घंटे भर की मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।